Posts

Showing posts from January, 2024

छोटे शहरों में

छोटे शहरों में  अक्सर शांति बनी रहती है। तब तक के लिए जब तक बह रही हवाएं अचानक बहुत गर्म या बहुत ठंड न हो जाए। छोटे शहरों में मौन रहना आहार का एक मुख्य अंग साबित होता है जिसे बस पचा लिया जाता है हाँ बेशक, यह पाठ्यक्रम के  उन शीर्षकों की भांति है  जिनको पढ़ा नहीं जाता कभी छोटे शहरों में  एक जादू होता है कभी - कभी लोग अपनी छोटी सी जान को बहुत प्यार से रखते है अपने आप को कसकर बंद कर लेते है अपने छोटे से पाप के साथ छोटे शहरों में कभी-कभार अज्ञात वाहन गुजरते है और खम्बों पर जल रही पलीली रोशनियाँ  उच्च अवज्ञा में स्तब्ध हो जाती है अंधेरे को समेटे उजाला  निश्चित और खामोश हो जाता है